सोने का भाव (Gold Rate) तुरंत ऑनलाइन जानिए-सोना खरा है या नकली ऐसे जानिए - Meenashvihindi
389
post-template-default,single,single-post,postid-389,single-format-standard,bridge-core-3.0.5,qode-page-transition-enabled,ajax_fade,page_not_loaded,,qode-title-hidden,qode_grid_1300,footer_responsive_adv,qode-content-sidebar-responsive,qode-theme-ver-29.2,qode-theme-bridge,qode_header_in_grid,wpb-js-composer js-comp-ver-6.10.0,vc_responsive

सोने का भाव (Gold Rate) तुरंत ऑनलाइन जानिए-सोना खरा है या नकली ऐसे जानिए

सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं! भारत में शादियों में सोना खरीदने पर खूब पैसा लगाया जाता है! सोना खुशहाली व अमीरी का प्रतीक भी है! अमीर परिवार तो सोने के उपहारों का लेन-देन करते हैं! कुछ लोग सोने में निवेश भी करते हैं! भारत में सोने के गहनों की बहुत बड़ी मांग रहती है!

gold price india

सोने के भाव पल-पल बदलते रहते हैं! आप किसी गोल्ड शोरूम पर जाकर जब सोना खरीदते हैं तो वे उस समय का भाव देखकर दाम बनाते हैं! कई बार सोना खरीदते समय भाव की जानकारी न होने के कारण ग्राहक को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है! सोने के भाव की स्टीक जानकारी आपके बजट को भी महफूज़ रख सकती है! सोने के भाव अब आप अपने मोबाइल फोन पर या वेबसाइट पर जाकर भी चेक कर सकते हैं! कई कंपनियां तो आपको मोबाइल कॉल पर भी सोने के भाव बताने की सेवाएं देती हैं!

वैसे तो समाचारों में भी सोने के भाव बताएं जाते हैं! अगर फोन पर आप कुछ मशहूर एपस डाउनलोड करके भी सोने की ताज़ी कीमत जान सकते हैं! वो एपस हैं

Moneycontrol.com

India Daily gold silver price

Gold price live: gold market

AIB: Gold Price live 24X7

फोन पर आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर भी गोल्ड की ताज़ा कीमतें जान सकते हैं! आपको कीमत (भाव) एसएमएस के ज़रिये बताया जाएगा!

gold india

अब ऑनलाइन वेबसाइट पर अगर गोल्ड की ताज़ा कीमतें जानना चाहते हैं तो कई वेबसाइट लाइव गोल्ड प्राइज़ दिखाती हैं! उनमें से अगर कुछ नाम लिए जाएं तो वे हैं-

Moneycontrol

Ibjarrates.com

kitco.com

आपको इन वेबसाइट पर अलग-अलग शुद्धता  मतलब 22 कैरेट और 24 कैरेट के सोने की अलग अलग कीमतें मिल जाएंगी!

 

सोने का भाव (Gold Rate) कैसे निर्धारित किया जाता है?

सोने के गहनों के करोड़ों शौकीन होने के कारण भारत को सोने का एक बड़ा उपभोक्ता माना जाता है! भारत में सोने का उत्पादन नहीं होता है! गोल्ड माइनस विदेशों में हैं भारत में नहीं! भारत में वर्तमान सोने की मांग (Demand of Gold) को पूरा करने के लिए गोल्ड आयात किया जाता है! सोने का भाव कई संस्थाओं जैसे लंदन बुलियन एसोसिशेयन व भारत के आभूषण संघ, बैंक व कई निजी कंपनियां मिल कर तैय करते हैं!

सोने की मांग व आपूर्ति का अंतर ही इसकी दरें बढ़ाने व घटाने का मुख्य कारण बनता है! हमें पता है कि जिस चीज़ की आपूर्ति कम हो व मांग ज्यादा हो कीमतें बढ़ेंगी व मांग कम व आपूर्ति ज्यादा हो तो कीमते कम होंगी! सोने की दुनिया में मांग इसकी आपूर्ति से 1000 टन (1000000 किलोग्राम) अधिक है!  इसके अलावा इसकी उत्पादन व भारत में डॉलर व रूपये का अंतर भी सोने की कीमत को प्रभावित करता है! अब सोने का इस्तेमाल कई इंडस्ट्री में भी होने लगा है! महंगाई भी सोने की कीमतों में उछाल ला सकती है!

सोने में निवेश कैसे करते हैं?

कई लोग सोने में सॉवरेन बांड, डिजीटल गोल्ड व गोल्ड इटीएफ के ज़रिए सोने में निवेश कर सकते हैं! इनमें निवेश करके आपको अपने पास सोना रखने की ज़रूरत नहीं होती है! यह डिजीटली आपके पास होता है मतलब आपने पैसे देकर डिजीटल रूप से सोना खरीदा होता है! कीमतें बढ़ने पर आपको मुनाफा होता है व कीमत कम होने पर नुकसान!  

सोना खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है!

  1. जब भी सोना ले रहे हों तो रेट और वेट दोनों की जांच करना सीखें! थोड़ी सी गल्ती भी हज़ारों का चूना लगा सकती है! सोने के भाव व मेकिंग चार्जिज़ व काट इत्यादि बातों पर गौर करें!
  2. बिल को अच्छी तरह चेक करें व कोई भी संदेह होने पर दुकानदार से समझें
  3. शुद्धता सर्टीफिकेट वाला सोना ही खरीदें! जाने से पहले सोने पर लगने वाले जीएसटी टैक्स दर को भी अच्छी तरह जान लें!
  4. शायद आपको यह न पता हो कि गहने (ज्वैलरी) 24 कैरेट की नहीं 22 कैरेट की बनती है! 22 कैरेट सोना 91% शुद्ध होता है!

 

सोना असली है या नकली पहचानें

हर बंदे को सोने की पहचान नहीं होती! लाखों का सोना खरीदते यही डर मन में रहता है कि कहीं हम सोने की जगह पीतल तो नहीं खरीद रहे! समाज में हम अक्सर ऐसी घटनाएं सुनते रहते हैं कि असली सोना बोल कर नकली के गहने बना कर दे दिए! जीवन भर की जमा पूंजी लगाते समय ऐसी चिंता मन में होना स्वभाविक है! सवाल यह है कि कैसे चेक करें सोने की शुद्धता, सुनार तो एक सैकिण्ड में बता देते हैं कि सोना असली है या नकली! आम आदमी कुछ घरेलू तरीके अपना कर गोल्ड शुद्धता की जांच कर सकता है! 

चलिए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू तरीके जिनसे आप अपने सोने के खरे होने का पता लगा सकते हैं! 

  1. हॉलमार्क (Hallmark)

सोने की शुद्धता (Gold purity) को जांचने का सबसे प्रचलित तरीका हॉलमार्किंग (Hallmarking) देखना होता है! यह असली सोने की पहचान के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का एक गुणवत्ता प्रमाणपत्र है! वर्ष 2021 से सोने की ज्वेलरी आदि पर हॉलमार्किंग ज़रूरी कर दी गई है! ये इस बात का भरोसा है कि आप जो सोना व सोने के गहने खरीद रहे हैं वह पूरी तरह शुद्ध हैं!

2. सोने का भारीपन (Gold density test)

सोने की शुद्धता की असली पहचान इसका भारीपन है! अगर पानी के भरे टब/बाल्टी में सोना डालने पर डूब कर तल में बैठ जाए तो वो असली सोना है और अगर तैरता रहे तो नकली है!

3. सिरके से जांचें खरापन (Test with Vinegar)

सिरका डाल कर भी आप सोने की शुद्धता जांच सकते हैं! कुछ बूंदें सिरका (विनेगर) सोने पर डालें! अगर रंग बदला तो सोना नकली है! असली सोने पर कोई असर नहीं होगा! नकली सोने का रंग काला पड़ जाएगा! 

4. चुंबक से करें जांच (Check Purity with Magnet)

चुंबक लगाने पर अगर सोना चिपके तो सोना नकली है! अगर न चिपके तो सोना असली है! असली सोना चुंबक की तरफ कभी आकर्षित नहीं होता! 

5. सोने को दांतों से दबाएं

सोने को दांतों से दबा कर देखें अगर निशान पड़ जाएं तो सोना असली है! 

6. चांदी का सिक्का गिराएं

सोने पर असली चांदी का सिक्का गिराने पर सिक्के की भारी (दबी) आवाज़ आए तो सोना खरा है अगर लोहे की तरह खनके तो समझ लो डूब गयो पैसो

7. सोना ऐसे काला नहीं पड़ता

सोने को सिरामिक पत्थर पर घिसाएं अगर सुनहरा निशान पड़े तो सोना असली अगर काला निशान पड़े तो सोना नकली है! सोने का निशान अपने ही रंग का होता है! 

8. एसिड टेस्ट

सोने के असलीपन की जांच एसिड टेस्ट से भी की जाती है! सोने की पहचान करने के लिए इसे घिसाते हैं ! इस पर फिर नाइट्रिक एसिड डाला जाता है! असली सोना नाइट्रिक एसिड के साथ कोई प्रतिक्रिया नहीं करता! अगर कोई तांबा या पीतल जैसी धातु है तो उसका रंग प्रतिक्रिया से हरा हो जाता है!

 

 

 

 

 

 

No Comments

Post A Comment