किसी का स्वभाव नहीं बदला जा सकता| Motivational Story for All - Meenashvihindi
409
post-template-default,single,single-post,postid-409,single-format-standard,bridge-core-3.0.5,qode-page-transition-enabled,ajax_fade,page_not_loaded,,qode-title-hidden,qode_grid_1300,footer_responsive_adv,qode-content-sidebar-responsive,qode-theme-ver-29.2,qode-theme-bridge,qode_header_in_grid,wpb-js-composer js-comp-ver-6.10.0,vc_responsive

किसी का स्वभाव नहीं बदला जा सकता| Motivational Story for All

इस पोस्ट में हम आपको ऐसी motivational story in Hindi बताएंगे, जिन्हें सुनकर आप के अंदर सकारात्मक भावना बढ़ जाएगी और आप भी अपने स्वभाव को सरल रखेंगे। आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में स्वभाव की भी अहम भूमिका होती है।

चुनौतियों के प्रति कैसा स्वभाव हो, मुश्किल समय में अपनी भावनाओं पर कैसे नियंत्रण रखना है यह सब आप जान पाएंगे। आपका खुद पर विश्वास बढ़ता जाएगा।

 

nature of people
एक बार अनिरूध जंगल से अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसने देखा कि एक बिच्छु ज़ख्मी हालत में पड़ा है। अनिरूध को सभी जीव प्राणियों से प्यार था। वह बहुत ही दयालु था। उसने उस बिच्छु को उठाया और अपने एक थैले में डालकर घर ले आया। वह रोज़ बिच्छु की सेवा करता और उसको खिलाता पिलाता।

बिच्छु दिन भर उसके घर घूमता। यह रूटीन पूरा दिन भर चलता। बिच्छु पूरा स्वस्थ हो गया। एक दिन अनिरूध ने देखा कि बिच्छु से बच्चे खेल रहे थे। वह बिच्छु ने एक बच्चे के गुस्से में डंक मारा। अनिरूध की तो जान आफत में पड़ गई। क्योंकि हम सबको पता है कि बिच्छु में बहुत ज़हर होती है। अनिरूध अपने बच्चे को लेकर शहर के वैद के पास गया, वैद ने काफी मेहनत से इलाज करके उसको बचा लिया। घर पहुंचते पहला काम ही बिच्छु को जंगल में छोड़ कर आने का किया। तब से अनिरूध समझ गया कि किसी भी प्राणी का स्वभाव नहीं बदलता। विष छोड़ने वाला विष ही छोड़ेगा। प्यार करने वाला प्यार ही करेगा। भलाई करने वाला भलाई ही करेगा।

शिक्षा- स्वभाव बदला नहीं जा सकता। स्वभाव में भलाई हो तो पराये भी अपने हो जाते हैं। अगर स्वभाव में कड़वापन/विषैली भावना हो हर कोई दूर भगा देता है।

Motivational Story for Students 

Heart Touching Story for Kids 

 

No Comments

Post A Comment