गुजरात बोर्ड ने जारी किए 10वीं कक्षा के नतीजे| Gujarat Board 10th Results - Meenashvihindi
271
post-template-default,single,single-post,postid-271,single-format-standard,bridge-core-3.0.5,qode-page-transition-enabled,ajax_fade,page_not_loaded,,qode-title-hidden,qode_grid_1300,footer_responsive_adv,qode-content-sidebar-responsive,qode-theme-ver-29.2,qode-theme-bridge,qode_header_in_grid,wpb-js-composer js-comp-ver-7.9,vc_responsive

गुजरात बोर्ड ने जारी किए 10वीं कक्षा के नतीजे| Gujarat Board 10th Results

[Pics credit: Pixabay]

गुजरात बोर्ड ने 10वीं (मैट्रिक) कक्षा के परिणाम जारी कर दिये हैं। Students गुजरात बोर्ड की अधिकारक वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं!  इस वर्ष परीक्षा के लिए 7,06,370 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमे से 6,99,598 ने परीक्षा में भाग लिया और 5,77,556 छात्र सफलतापूर्वक पास हुए है। इस वर्ष लड़कियां पास प्रतिशत में लड़कों से काफी आगे रही हैं! कुल पास प्रतिशत 82.56% रहा है। जिसमें गर्लज़ (लड़कियां) का पास प्रतिशत 86.69% और बॉयेज़ (लड़के) का पास प्रतिशत 79.12% रहा है।  इस वर्ष, गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा (GSEB) ने 10वीं की परीक्षा 11-3-2024 से 22-3-2024 तक पूरे गुजरात में कई जगहों पर आयोजित की थी।

रिजल्ट चेक करने के लिए यहां जाएं

10वीं कक्षा के GSEB परिणाम को देखने के लिए आप गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर जाएं।

यह सुनिश्चित करें कि आप गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) के एसएससी परिणाम 2024 देख रहे हैं। सीट नंबर व केप्चा कोड भरें।

GO बटन दबाएं। आपका रिजल्ट होगा आपके सामने।

हमारी तरफ से आपको शुभ कामनाएं।

No Comments

Post A Comment